ePaper

OMG : जापान में 159 घंटे के ओवर टाइम के बाद महिला रिपोर्टर की मौत

Updated at : 06 Oct 2017 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : जापान में 159 घंटे के ओवर टाइम के बाद महिला रिपोर्टर की मौत

तोक्यो : जापान में एक माह के दौरान 159 घंटे का ओवरटाइम करने वाली रिपोर्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गयी, जिसके बाद जापान के सार्वजनिक प्रसारक ने अपने कामकाज के तरीकों को सुधारने की कसम खाई है. एनएचके की 31 वर्षीय रिपोर्टर मिवा सादो जुलाई 2013 में कथित तौर पर मोबाइल पकड़े हुये […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान में एक माह के दौरान 159 घंटे का ओवरटाइम करने वाली रिपोर्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गयी, जिसके बाद जापान के सार्वजनिक प्रसारक ने अपने कामकाज के तरीकों को सुधारने की कसम खाई है. एनएचके की 31 वर्षीय रिपोर्टर मिवा सादो जुलाई 2013 में कथित तौर पर मोबाइल पकड़े हुये मृत अवस्था में पायी गयी थी.

वह तोक्यो में राजनीतिक समाचारों की रिपोर्टिंग करती थी. रिपोर्टर की मौत के एक साल बाद जापान के अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत अत्यधिक काम करने की वजह से हुयी है. अपनी मौत से पहले महीने में उसने केवल दो दिनों की छुट्टी ली थी.

एनएचके ने सादो के माता-पिता द्वारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिये कार्रवाई का दबाव डाले जाने के बाद घटना के चार साल बाद यह मामला सार्वजनिक किया. काम के घंटों के लिये बदनाम जापान में इस मामले के बाद लंबे समय तक काम करने की समस्या फिर से चर्चा में आ गयी.
एनएचके के लिए एक शर्मनाक रहस्योद्घाटन भी है, जिसने जापान में लंबे समय तक काम करने की संस्कृति के खिलाफ अभियान चलाया है. सादो ने जून 2013 में तोक्यो विधानसभा चुनावों और अगले महीने राष्ट्रीय संसद के लिए उच्चस्तरीय मतदान की रिपोर्टिंग की थी. ऊपरी सदन के चुनाव के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गयी. उसकी मां ने दैनिक समाचार असाही को बताया, आखिरी क्षणों में वह मुझे फोन करना चाहती थी और यह सोचकर मेरा दिल टूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola