ePaper

UAE में जब आग से इस महिला ने बचायी भारतीय चालक की जान

Updated at : 03 Oct 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
UAE में जब आग से इस महिला ने बचायी भारतीय चालक की जान

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था. गल्फ न्यूज के मुताबिक 22 वर्षीय जवाहर सैफ अल कुमैती अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिल कर घर लौट रही थी जब […]

विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था. गल्फ न्यूज के मुताबिक 22 वर्षीय जवाहर सैफ अल कुमैती अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिल कर घर लौट रही थी जब उसने रास अल-खैमा में दो ट्रकों में आग लगी हुई देखी और एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी जो अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था. उसने बहादुरी दिखाते हुए अबाया लिबास से आग बुझा कर उस भारतीय चालक को आग से बाहर निकाल लिया.

खबर के मुताबिक अल कुमैती ने कहा कि आग से घिरे इन दोनों ट्रकों को देख कर वह भौचक्की रह गयी थी. अल कुमैती ने गाड़ी में बैठी अपनी दोस्त से उसका अबाया लेकर आग बुझायी थी. दोनों चालक 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे. दोनों को अस्पताल ले जाया गया.रास अल खैमा पुलिस के एंबुलेस और बचाव विभाग के मेजर तारिक ने कहा कि वह इस महिला को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola