ePaper

चांद आैर मंगल पर मिली यह चीज, घर ही नहीं शहर बसाना भी होगा मुमकिन

Updated at : 26 Sep 2017 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
चांद आैर मंगल पर मिली यह चीज, घर ही नहीं शहर बसाना भी होगा मुमकिन

लंदनः चांद आैर मंगल पर मनुष्यों की प्रजाति को अपना आवास बनाने की बात बीते कर्इ बरसों से चल रही है. दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इन दोनों ग्रहों पर एेसी चीज खोज निकाली है, जिससे चांद आैर मंगल पर घर की बात कौन करे, पूरा शहर बसाया जा सकता है. वैज्ञानिकों का दावा है कि […]

विज्ञापन

लंदनः चांद आैर मंगल पर मनुष्यों की प्रजाति को अपना आवास बनाने की बात बीते कर्इ बरसों से चल रही है. दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इन दोनों ग्रहों पर एेसी चीज खोज निकाली है, जिससे चांद आैर मंगल पर घर की बात कौन करे, पूरा शहर बसाया जा सकता है. वैज्ञानिकों का दावा है कि ज्वालामुखी से संबंधित गतिविधियों के कारण बनीं भूमिगत गुफाओं लावा ट्यूब्स से चांद और मंगल ग्रह पर मनुष्य के रहने की संभावनाओं को बल मिला है.

वैज्ञानिकों ने कहा कि चांद और मंगल ग्रह पर लावा ट्यूब्स से मनुष्य को सुरक्षित आवास मिल सकता है और यहां तक कि इनमें गलियां या शहर भी बसाये जा सकते हैं. हवाई, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में उत्तर क्वींसलैंड, सिसली और गलापागोस द्वीपों समेत पृथ्वी पर कई ज्वालामुखी क्षेत्रों में लावा ट्यूब्स पायी गयी हैं. इन ट्यूबों का भूमिगत नेटवर्क 65 किलोमीटर तक का हो सकता है. अंतरिक्ष में गये अभियानों में चांद और मंगलग्रह पर गड्ढे देखे गये, जिससे लावा ट्यूब्स के सबूत मिलते हैं.

इसे भी पढ़ेंः मंगल पर घर बनाने का ख्वाब देखने वालों में 44 भारतीय शामिल

इटली में पडोवा विश्वविद्यालय और बोलोग्ना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी, चांद और मंगल ग्रह पर स्थित लावा ट्यूब्स का व्यवस्थित तुलनात्मक अध्ययन किया. पडोवा विश्वविद्यालय के रिक्कार्डो पोज्जोबन ने कहा कि पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल ग्रह की तुलना से पता चला कि गुरत्वाकर्षण का लावा ट्यूब्स के आकार पर बड़ा प्रभाव पडता है. पृथ्वी पर ये 30 मीटर तक हो सकती है. मंगल के कम गुरत्वाकर्षण वाले वातावरण में हमने 250 मीटर तक चौड़ी लावा ट्यूब्स के सबूत देखें.

उन्होंने कहा कि चांद पर ये सुरंगें एक किलोमीटर या उससे ज्यादा और लंबाई में सैकड़ों किलोमीटर तक फैली हो सकती हैं. शोध के ये नतीजे चांद पर आवास की संभावनाओं और मानव जीवन के लिए अहम हैं. साथ ही, मंगल ग्रह पर किसी और ग्रह के लोगों के रहने की संभावनओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं.

लावा ट्यूब्स कॉस्मिक किरणों और परग्रही कणों से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे संभावित रूप से भविष्य में मनुष्यों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सकता है. पोज्जोबन ने कहा कि मानव बस्तियां बसाने के लिए लावा ट्यूब्स पर्याप्त रूप से काफी बड़ी भी होती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola