''करिश्माई'' विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्रंप की बेटी ने की मुलाकात, पढ़ें क्या किया ट्वीट

न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. मुलाकात के संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, कि मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का […]
न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. मुलाकात के संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, कि मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं….उनसे मिलना मेरे लिये सम्मान की बात है….
सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में लगे ‘गुमशुदगी’ के पोस्टर
भारत में नवंबर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जा रहीं इवांका ने दोनों देशों में महिला उद्यमिता एवं कार्यबल विकास पर चर्चा की. इवांका ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की… भारत और अमेरिका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की सहमेजबानी करेंगे. जीईएस विश्वभर में उभरते उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक नेताओं की वार्षिक सभा है.
जानें एक पाकिस्तानी महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को क्यों कहा- शुक्रिया…
भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि सुषमा ने महिला उद्यमिता और भारत में इवांका की आगामी यात्रा पर चर्चा की. सुषमा यहां की सप्ताह भर की यात्रा में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. उनके सत्र में भाग लेने वाले नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय बैठकें करने की संभावना है.
सुषमा 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के एक दिन बाद भारत रवाना होंगी.
I have long respected India's accomplished and charismatic Foreign Minister @SushmaSwaraj, and it was an honor to meet her today. #UNGA https://t.co/IeAfBCOETO
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) September 18, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




