डोकलाम में पीछे हटने के बाद चीन अब कैलाश मानसरोवर यात्रा पर बातचीत के लिए तैयार

बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह फिलहाल ब्रह्मपुत्र नदी का जलीय आकंड़ा भारत के साथ साझा नहीं कर सकता क्योंकि तिब्बत में आंकड़ा संग्रहण केंद्र को अद्यतन किया जा रहा है. हालांकि उसने यह कहा कि वह तिब्बत में कैलाश और मानसरोवर आ रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सिक्किम में वास्ते नाथुला को […]
बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह फिलहाल ब्रह्मपुत्र नदी का जलीय आकंड़ा भारत के साथ साझा नहीं कर सकता क्योंकि तिब्बत में आंकड़ा संग्रहण केंद्र को अद्यतन किया जा रहा है. हालांकि उसने यह कहा कि वह तिब्बत में कैलाश और मानसरोवर आ रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सिक्किम में वास्ते नाथुला को फिर से खोलने के वास्ते भारत से संवाद जारी रखने को तैयार है.
डोकलाम विवाद के चलते मध्य जून में यह बातचीत बंद दी गयी थी. चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता गेंग सुआंग ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, लंबे समय तक हमने भारतीय पक्ष के साथ नदी आंकड़े पर सहयोग किया. लेकिन चीन में संबंधित स्टेशन को अद्यतन करने को लेकर फिलहाल हम इस स्थिति में नहीं हैं कि नदी के प्रासंगिक आंकड़े जुटा पाएं. जब उनसे पूछा गया कि कब चीन आंकड़े देगा, जो डोकलाम विवाद के कारण कथित रुप से देना बंद कर दिया गया था, उन्होंने कहा, हम इसपर बाद में विचार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




