उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइल, पढ़ें दक्षिण कोरिया ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइल, पढ़ें दक्षिण कोरिया ने क्या कहा

सोल : दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से ‘कई प्रोजेक्टाइल’ समुद्र में दागे हैं. उसने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में कई अज्ञात प्रक्षेप्य दागे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अपने परमाणु हथियारों एवं मिसाइल कार्यक्रम को लगातार आगे बढ़ा रहे देश की […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से ‘कई प्रोजेक्टाइल’ समुद्र में दागे हैं. उसने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में कई अज्ञात प्रक्षेप्य दागे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अपने परमाणु हथियारों एवं मिसाइल कार्यक्रम को लगातार आगे बढ़ा रहे देश की ओर से किया गया यह हालिया हथियार परीक्षण है.

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर धमकाया, कहा – पूरा अमेरिका परमाणु हथियार की जद में

सोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने शनिवार को कहा कि प्रक्षेप्यों को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दागा गया और यह लगभग 250 किलोमीटर तक उड़े. जेसीएस ने कहा है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाएं प्रक्षेपण का विश्लेषण कर रही हैं.

इस प्रक्षेपण से कुछ ही सप्ताह पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गुआम की ओर मिसाइलें दागने की धमकी दी थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा हो गयी थी. उत्तर कोरिया ने जुलाई में दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था.

किम जोंग-उन ने दी चेतावनी तो बोला अमेरिका- उत्तर कोरियाई खतरे के लिए रुस और चीन जिम्मेदार

विश्लेषकों का कहना था कि ये मिसाइलें अमेरिकी मुख्य भूभाग तक पहुंच सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola