ePaper

युद्ध की तैयारी में जुटे चीन की नौसेना का हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल

Updated at : 25 Aug 2017 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
युद्ध की तैयारी में जुटे चीन की नौसेना का हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल

बीजिंग: चीन की नौसेना ने समुद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने शुक्रवार को एक खबर में कहा कि चीन के युद्धपोत चांगचुन, मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन की नौसेना ने समुद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने शुक्रवार को एक खबर में कहा कि चीन के युद्धपोत चांगचुन, मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया. बेड़े ने कई दिनों तक चले अभ्यास के दौरान ‘दुश्मन’ के जहाजों पर हमले किये. चीनी बेड़े के चीफ ऑफ स्टाफ चेन देनन ने कहा कि अभ्यास का मकसद लड़ाई की वास्तविक परिस्थितियों में जहाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है.

खबर के मुताबिक, चीन का बेड़ा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया की अर्द्धवार्षिक मैत्री यात्रा पर है और उसने 23 अप्रैल को यात्रा शुरू होने के बाद से 10 देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है. सिक्किम के डोकलाम में भारत के साथ गतिरोध के बाद से चीन, तिब्बत में कई बार लाइव फायर अभ्यास करके अपनी सैन्य क्षमताओं को दिखा रहा है.

ज्ञात हो डोकलाम विवाद के बाद भारत और चीन के बीच जारी तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है. चीन लगातार भारत को धमकी दे रहा और युद्ध की तैयारी में जुटा है. वह भारत की तैयारियों से भी बेहद घबराया हुआ है. चीन ने अपनी समुद्री मारक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए यह ड्रिल की है. इससे पहले भारत डोकलाम विवाद को बातचीत से सुलझाने की वकालत कर चुका है, लेकिन चीन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. लिहाजा चीन से निपटने के लिए भारत ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. भारत हिंद महासागर में चुपचाप अपनी ताकत बढ़ा रहा है. इसी के तहत पहली बार बांग्लादेश भारत की मदद से समुद्र में सैन्य अभ्यास की शुरुआत करेगा. भारतीय नौसेना ‘संबंध’ कैंपेन की शुरुआत कर रही है. इसके तहत भारत कई छोटे देशों को अपने साथ लाने की तैयारी में है. इसमें बांग्लादेश, केन्या, ओमान, तंजानिया, मलयेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे कई देश शामिल हैं. इसके तहत इन छोटे देशों के नौसेना के जवान भी भारत के आइएनएस विक्रमादित्य, आइएनएस कालवेरी जैसे विमानपोत पर भी ट्रेनिंग ले सकेंगे. भारत भी इन देशों के नौसेनाओं की मदद ले सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola