ePaper

चीन ने राजनाथ की उम्मीदों को दिया झटका, कहा-भारत डोकलाम से पहले अपने सैनिक हटाये

Updated at : 22 Aug 2017 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने राजनाथ की उम्मीदों को दिया झटका, कहा-भारत डोकलाम से पहले अपने सैनिक हटाये

बीजिंग : चीन ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उम्मीदों को करारा झटका देते हुए मंगलवारको कहा कि डोकलाम में गतिरोध का एकमात्र तरीका यह है कि भारत बिना किसी शर्त के उस इलाके से अपने सैनिकों को हटाये. राजनाथ ने सोमवार को उम्मीद जतायी थी कि डोकलाम के मामले पर चीन जल्द ही […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उम्मीदों को करारा झटका देते हुए मंगलवारको कहा कि डोकलाम में गतिरोध का एकमात्र तरीका यह है कि भारत बिना किसी शर्त के उस इलाके से अपने सैनिकों को हटाये. राजनाथ ने सोमवार को उम्मीद जतायी थी कि डोकलाम के मामले पर चीन जल्द ही ‘सकारात्मक’ कदम उठायेगा. गृह मंत्री राजनाथ ने उम्मीद जतायी थी कि डोकलाम गतिरोध का हल जल्द निकलेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही कभी विस्तारवादी रख अपनाया. अपने एक संबोधन में उन्होंने यह उम्मीद भी जतायी थी कि चीन डोकलाम गतिरोध को सुलझाने के लिए सकारात्मक पहल करेगा. हालांकि, चीन ने मंगलवारउको जवाबी हमला करते हुए अपना आरोप दोहराया कि भारतीय सैनिकों ने ‘अवैध तरीके से सीमा पार की थी.’

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि डोकलाम इलाके में चीन की ओर से सड़क बनाये जाने की गतिविधि रोकने के लिए भारत की ओर से बताये गये कारण ‘हास्यास्पद’ हैं. हुआ ने पत्रकारों को बताया, ‘ऐसे में इस घटना को सुलझाने की एकमात्र पूर्व शर्त यह है कि बिना किसी शर्त के भारतीय सेना और साजो-सामान को हटाया जाये.’

सिक्किम सेक्टर के पास डोकलाम में दो महीने से ज्यादा समय से भारत और चीन के बीच गतिरोध कायम है. तनातनी की यह स्थिति उस वक्त शुरू हुई जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को वह सड़क बनाने से रोका, जिसके बारे में भारत का मानना है कि उसके बन जाने से चीन भारतीय पूर्वोत्तर राज्यों से भारत का संपर्क काटने में सफल हो सकता है. भूटान ने कहा कि डोकलाम उसका इलाका है, जबकि इस इलाके पर चीन अपनी संप्रभुता का दावा करता है. इस गतिरोध पर चीन की मीडिया में कई आक्रामक लेख सामने आये हैं और एक वीडियो भी जारी किया जा चुका है, जिसमें भारतीय को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है.

बीते 15 अगस्त को एक अलग घटना में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख क्षेत्र में हिंसक झड़प हो गयी थी, जिसमें पत्थरबाजी भी हुई थी. इस घटना में दोनों पक्षों के सैनिकों को मामूली चोटें आयी थीं. हुआ ने कहा, ‘चीन शांतिप्रेमी है और शांति बनाये रखता है. लेकिन, हम अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता की भी रक्षा करेंगे. हम किसी देश या किसी व्यक्ति को चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करने देंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola