अंतरराष्ट्रीय सैन्य गेम्स : पहले ही राउंड में चीनी टैंक की निकली हवा, भारतीय टीम दूसरे राउंड में...

Updated at : 08 Aug 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सैन्य गेम्स : पहले ही राउंड में चीनी टैंक की निकली हवा, भारतीय टीम दूसरे राउंड में...

मॉस्को : रूस में आयोजितअंतरराष्ट्रीय सैन्य गेम्स 2017 के तहत चलरहे बड़े देशों की सेना के टैंकों के बीच मुकाबले में जहां भारतीय सेना दूसरे दौर में पहुंच गयी, वहीं चीनी सेना की टीम पहले ही राउंड में बाहर हो गयी. इस वर्ष इस प्रतियोगिता में कुल 19 देशों ने हिस्सा लिया है. जिसमें, रूस, […]

विज्ञापन

मॉस्को : रूस में आयोजितअंतरराष्ट्रीय सैन्य गेम्स 2017 के तहत चलरहे बड़े देशों की सेना के टैंकों के बीच मुकाबले में जहां भारतीय सेना दूसरे दौर में पहुंच गयी, वहीं चीनी सेना की टीम पहले ही राउंड में बाहर हो गयी. इस वर्ष इस प्रतियोगिता में कुल 19 देशों ने हिस्सा लिया है. जिसमें, रूस, भारत, चीन, कजाकिस्तान जैसे देश भाग ले रहे हैं. पहले राउंड में रूस जहां पहले नंबर पर रहा,वहीं भारतीयटीम पहले राउंड में चौथे नंबर पर रही. अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेलों में 28 स्पर्धाएं होती हैं जिनका आयोजन रूस, बेलारूस, अजरबैजान, कजाखिस्तान और चीन में होता है. भारतीय सेना की टीम पिछले तीन वर्षों से स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं. सेना ने कहा, ‘इस वर्ष पहली बार टीम अपने टी 90 टैंकों के साथ हिस्सा लेगी जिन्हें जहाज द्वारा रूस भेजा गया है.

प्रतियोगिता के पहले राउंड में चीन का टैंक लड़खड़ा गया और देखते ही देखते चीन के टैंक के कई हिस्से अलग हो गये. मुकाबले में चीनी टैंक का पहिया ही अलग हो गया. चीनी सेना को इस प्रतियोगिता में अपने खराब सैन्य उपकरण के कारण शर्मिंदा होना पड़ा है. इसके साथ ही चीन के सैन्य उपकरणों पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है. इसके बाद भारत में इसका जमकर मजाक बनाया जा रहा है कि चीन का माल है इसलिए यकीन नहीं किया जा सकता है कि कितना चलेगा. अब दूसरे राउंड में तीन दिनों तक मुकाबलें होंगे.

दूसरे राउंड में टैंक के अलावा हथियार चलाने की भी प्रतियोगिता होगी. दूसरे राउंड में भारतीय सेना का मुकाबला 10 अगस्त को होगा. दूसरे राउंड में हथियार चलाने के अलावा 48 किलोमीटर की रिले रेस होगी, जिसमें एक ही टैंक होगा और उसके द्वारा ही करतब दिखाये जायेंगे. दूसरे राउंड में टॉप पर रहनेवालीचार टीमें अगले राउंड में पहुच जायेगी. फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola