ePaper

उ. कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका करेगा ''थाड़'' का परीक्षण

Updated at : 08 Jul 2017 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
उ. कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका करेगा ''थाड़'' का परीक्षण

वाशिंगटन : अमेरिका जल्द ही बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणाली थाड़ का परीक्षण करेगा. इससे कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राज्य अलास्का तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था. टर्मिनल हाई एल्टीट्यूट एरिया डिफेंस (थाड) प्रणाली अपनी अंतिम चरण की उड़ान के दौरान छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका जल्द ही बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणाली थाड़ का परीक्षण करेगा. इससे कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राज्य अलास्का तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था. टर्मिनल हाई एल्टीट्यूट एरिया डिफेंस (थाड) प्रणाली अपनी अंतिम चरण की उड़ान के दौरान छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और नष्ट करने में सक्षम है.

‘शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है उत्तर कोरिया’

अमेरिका की मिसाइल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि अलास्का के कोडियाक में पैसिफिक स्पेसपोर्ट कॉम्प्लैक्स से एक बैलिस्टिक मिसाइल को निशाना बनाकर यह परीक्षण किया जाएगा. एमडीए ने एक बयान में कहा, कि थाड जुलाई के शुरआती दिनों में थाड इंटरसेप्टर रॉकेट के साथ लक्ष्य का पता लगाएगा और उसे अपने निशाने पर लेगा. ऐसे परीक्षणों की योजना कई महीने पहले ही बना ली जाती है लेकिन यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है जब उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अलास्का समेत अमेरिका के कई हिस्सों तक मार करने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पहली बार प्रायोगिक परीक्षण किया था.

उ.कोरिया मिसाइल परीक्षण : ट्रंप ने चीन से प्योंगयोंग की ‘बेवकूफियां ‘ बंद करवाने को कहा

थाड आईसीबीएम मिसाइल को रोकने में सक्षम नहीं है. यह काम जमीन आधारित मिडकोर्स डिफेंस (जीएमडी) इंटरसेप्टर प्रणाली पर छोड दिया गया है. अमेरिकी सेना ने इस वर्ष की शुरआत में दक्षिण कोरिया में थाड को तैनात करना शुरू कर दिया था और उसके इस कदम से चीन नाराज हो गया था.

ठहाके मारकर किम जोंग-उन ने अमेरिका को दी चुनौती कहा- आईसीबीएम ‘अमेरिकन बास्टर्डस ‘ के लिए गिफ्ट

चीन का कहना है कि इस तैनाती से कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिति और अस्थिर होगी. अमेरिकी थाड बैटरियों को गुआम और हवाई में भी लगाया गया है जो उत्तर कोरिया से आ रही मध्यम दूरी की मिसाइल को रोकने में सक्षम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola