नमस्ते, सलाम, शलोम एलिकाॅमः इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को मिलेगा ओसीआई कार्ड : मोदी

Updated at : 06 Jul 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
नमस्ते, सलाम, शलोम एलिकाॅमः इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को मिलेगा ओसीआई कार्ड : मोदी

तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की रात इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) का कार्ड मिलेगा, भले ही उन्होंने यहां अनिवार्य सैन्य सेवा दी हो. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली, मुंबई और तेल अवीव के बीच […]

विज्ञापन

तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की रात इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) का कार्ड मिलेगा, भले ही उन्होंने यहां अनिवार्य सैन्य सेवा दी हो. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली, मुंबई और तेल अवीव के बीच सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी, ताकि लोगों के बीच आपसी संबंधों को प्रोत्साहित किया जा सके. इस समारोह में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यहां भारतीय समुदाय की पुरानी मांग को पूरा करते हुए इजरायल में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र भी खोला जायेगा. मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को ओसीआई कार्ड लेने में आने वाली समस्याओं के बारे में सुना है.

इस खबर को भी पढ़ेंः पीएम मोदी इस्त्राइल से लायेंगे ऐसा हथियार जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन के होश

प्रधानमंत्री ने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि भारत सरकार ने नियमों को सरल कर दिया है और इजरायल में अनिवार्य सैन्य सेवा देने वालों को भी ओसीआई कार्ड दिया जायेगा. मोदी ने भारत की पूर्ववर्ती सरकारों पर स्पष्ट निशाना साधते हुए कहा कि इजरायल से भारत के सदियों पुराने संबंध हैं, लेकिन 70 साल में यहां किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यात्रा नहीं की. यह तथ्य सवाल खड़े करता है . उन्होंने ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच कहा कि 70 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आपका आशीर्वाद लेने आया है. मोदी ने नेतन्याहू को ‘मेरा मित्र’ करार दिया. उन्होंने कहा कि उनके बुधवार को यहां आने के बादे से उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत किया गया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता.

पीएम मोदी ने इजरायल के नवोन्मेष आैर वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की

उन्होंने इजरायल, खासकर उसके नवोन्मेषों एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश ने यह दिखा दिया है कि संख्या या आकार मायने नहीं रखता, बल्कि भावना मायने रखती है. वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों के दौरान एक भारतीय आया ने 11 वर्षीय मोशे होल्त्जबर्ग की जान बचायी थी. मोदी ने मोशे का जिक्र करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि जीवन ने किस प्रकार आतंकवाद पर विजय प्राप्त की. उन्होंने बुधवार को में मोशे से मुलाकात की थी.

26/11 हमले में बचे बच्चे को भारत आयेंगे नेतन्याहू

इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान मोशे होल्ट्जबर्ग को साथ लाने की पेशकश की है. यह दावा बुधवार को लड़के के परिवार ने किया. मोशे 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में बच गया था. मोशे के दादा रब्बी शिमोन रोसेनबर्ग ने यरुशलम से फोन बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोशे से मुलाकात करने वाले नेतन्याहू ने अपने भारत यात्रा के दौरान अपने विमान से उसे ले जाने का प्रस्ताव दिया. रोसेनबर्ग ने दावा किया कि मोदी के साथ बैठक के दौरान मोशे ने उनसे मुंबई दौरा करने और चाबाड़ हाउस जाने की ख्वाहिश व्यक्त की, जहां पर उसके माता-पिता मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola