पहली मुलाकात में ही मोदी ने ट्रंप का दिल जीता, ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री को बताया ”महान”

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री ‘ की संज्ञा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करके पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दे […]
वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री ‘ की संज्ञा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करके पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दे दिया है.
एक विशेष भाव के तौर पर मोदी का स्वागत करने के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया व्हाइट हाउस के साउथ पोर्टियो तक आये. यह मोदी की ट्रंप से पहली मुलाकात है. ट्रंप और उनकी पत्नी ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और व्हाइट हाउस में भीतर जाने से पहले वे एकदूसरे से संक्षिप्त बातचीत करते हुए और हालचाल पूछते हुए दिखे. जब दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है. हाल ही में उन्होंने मोदी को ‘सच्चा मित्र ‘ कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










