चीन में भारी बारिश के बाद हुआ भूस्‍खलन, 100 लोग जिंदा दफन

Updated at : 24 Jun 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में भारी बारिश के बाद हुआ भूस्‍खलन, 100 लोग जिंदा दफन

बीजिंग : चीन में भूस्खलन के बाद लगभग 100 लोगों के मलबे में जिंदा दफ्न हो जाने की आशंका जतायी जा रही है. खबर है कि इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे गांव को ही तबाह कर दिया है. घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक गांव में हुई. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ ‘ […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में भूस्खलन के बाद लगभग 100 लोगों के मलबे में जिंदा दफ्न हो जाने की आशंका जतायी जा रही है. खबर है कि इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे गांव को ही तबाह कर दिया है. घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक गांव में हुई.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ ‘ ने माओशियान काउंटी के हवाले से बताया कि भूस्खलन में करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके मलबे में करीब 100 लोगों के दबे होने की आशंका है. अबा के तिब्बत एवं छियांग स्वायत्तशासी प्रीफेक्चर के एक पहाड पर भूस्खलन हुआ जिसका मलबा नीच शिन्मो गांव पर गिर गया. इससे नदी का दो किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हो गया. स्थानीय सरकार ने बडे पैमाने पर वहां बचाव कार्य शुरू किया है.

चीन के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है, विशेषकर भारी बारिश के दौरान. जनवरी में भी हुबेई प्रांत में एक होटल के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola