जर्मनी के म्युनिख रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी, कई लोग घायल

म्युनिखः जर्मनी के म्युनिख शहर के पास एक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गये. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. म्युनिख पुलिस ने ट्वीट किया कि कई लोग […]
म्युनिखः जर्मनी के म्युनिख शहर के पास एक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गये. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. म्युनिख पुलिस ने ट्वीट किया कि कई लोग गोलियां लगने से घायल हो गये. एक महिला पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल हो गयी. पदाधिकारियों ने बताया कि बवारिया शहर के उपनगर अंतरफोएहरिंग के एक एस-बाह्न स्टेशन में एक पुलिस अभियान के दौरान एक बंदूक से गोलियां चलाई गयीं. अब घटनास्थल पर कोई खतरा नहीं है.
इस खबर को भी पढ़ेंः जर्मनी : म्यूनिख के शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
गौरतलब है कि म्यूनिख शहर में पिछले साल 23 जुलार्इ को भी गोलीबारी की गयी थी, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गयी थी. उस समय दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गयी थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस गोलीबारी के दौरान ईरानी हमलावर भी मारा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




