ePaper

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने फिर दागीं मिसाइलें

Updated at : 08 Jun 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने फिर दागीं मिसाइलें

सोल: संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने गुरुवार के तड़के कई मिसाइलें दागीं. बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया की आेर से दागी गयी ये मिसाइलें ‘जमीन की सतह से पोत’ को भेदने सक्षम है. दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने वोनसान के निकट से गुरुवार की […]

विज्ञापन

सोल: संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने गुरुवार के तड़के कई मिसाइलें दागीं. बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया की आेर से दागी गयी ये मिसाइलें ‘जमीन की सतह से पोत’ को भेदने सक्षम है. दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने वोनसान के निकट से गुरुवार की सुबह कई अनाम प्रक्षेप्य दागे, जो जमीन सतह से पोत को भेदने में सक्षम हैं. उसने कहा कि सोल ने संभावित खतरों के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी है.

इस खबर को भी पढ़ेंः अगर परमाणु और मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम से बाज न आया उत्तर कोरिया, तो अमेरिका लगा सकता है कड़े प्रतिबंध

उत्तर कोरिया की ओर से पांच सप्ताह से भी कम समय के भीतर किया गया यह चौथा मिसाइल परीक्षण है. वह संयुक्त राष्ट्र की चेतावनियों तथा संभावित सैन्य कार्रवाई की अमेरिकी धमकियों को लगातार धता बता रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्योंगयांग के मिसाइल परीक्षणों के जवाब में बीते शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें उत्तर कोरिया के अधिकारियों और इकाइयों को लक्षित करके नये प्रतिबंध लगाये गये थे. यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था.

उत्तर कोरिया ने बीते रविवार को संयुक्त राष्ट्र के ताजा प्रतिबंधों की आलोचना की थी और अपने मिसाइल एवं परमाणु हथियार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया था.‘यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कोरियन स्टडीज’ के प्रोफेसर यांग मू-जिन ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षणों को तेज करता जा रहा है, ताकि दुनिया के सामने वह अपनी यह छवि पेश कर सके कि वह झुकने वाला नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola