लंदन हमला : इमामों ने आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ने से मना किया

लंदन : ब्रिटेन में 130 से अधिक इमामों और मौलवियों ने लंदन ब्रिज पर हमला करनेवाले आतंकियों के लिए पारंपरिक जनाजे की नमाज पढ़ने से मना कर दिया और कहा कि उनके ‘‘कृत्य का बचाव नहीं किया जा सकता” तथा ये इस्लाम की शिक्षाओं के उलट हैं. पूरे देश के इमाम, मौलवियों एवं मुसलिम विद्वानों […]
लंदन : ब्रिटेन में 130 से अधिक इमामों और मौलवियों ने लंदन ब्रिज पर हमला करनेवाले आतंकियों के लिए पारंपरिक जनाजे की नमाज पढ़ने से मना कर दिया और कहा कि उनके ‘‘कृत्य का बचाव नहीं किया जा सकता” तथा ये इस्लाम की शिक्षाओं के उलट हैं.
पूरे देश के इमाम, मौलवियों एवं मुसलिम विद्वानों ने एक साथ एक सार्वजनिक बयान जारी कर हाल में लंदन में हुए आतंकी हमले की निंदा की और हताहत हुए लोगों एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अप्रत्याशित कदम उठाते हुए उन्होंने ना केवल आतंकियों के लिए पारंपरिक जनाजे की नमाज पढ़ने से मना कर दिया, बल्कि साथ ही दूसरों से भी ऐसा ही करने को कहा.
130 से अधिक इमामों और मुसलिम धार्मिक नेताओं के समूह ने बयान में कहा, ‘‘इसलिए और साथ ही इस्लाम की पहचान समझे जानेवाले इस तरह के दूसरे नैतिक सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए हम गुनाहगारों के लिए पारंपरिक जनाजे की नमाज नहीं पढ़ेंगे तथा हम साथी इमामों एवं धार्मिक प्राधिकारों से भी ऐसा ही करने की अपील करते हैं.”
बयान के अनुसार, ‘‘इसकी वजह यह है कि ये ऐसे कृत्य हैं, जिनका बचाव नहीं किया जा सकता और ये इस्लाम की सर्वोच्च शिक्षाओं के उलट हैं.” लंदन में हुए दोहरे आतंकी हमले में सात लोग मारे गये थे और दर्जनों अन्य घायल हुए. तीनों हमलावरों को मार गिराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




