Video : एयरपोर्ट पर हाहाकार, बेटी के लिए मदद मांगता रहा बेबस पिता- पैड दे दो

Updated:
विज्ञापन
Angry Father pleading as IndiGo Crisis

इंडिगो संकट के बीच गुस्से में शख्स

Video : हवाई अड्डों पर अराजकता का माहौल दिख रहा है. इंडिगो की कई उड़ानें 12 घंटे से अधिक देरी से चलीं, यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो बेटी के लिए पैड मांगता नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : एयरलाइन पायलटों से जुड़ी समस्याओं के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. शुक्रवार को 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. कई यात्री तीन दिनों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिता नजर आ रहा है जो बहुत ही बेबस है. शख्स पहले काउंटर पर एक सुरक्षा जवान से पैड की मांगता वीडियो में नजर आ रहा है. वह हाथ फैलाते हुए कहता है कि मेरे बेटी को पैड चाहिए, दे दो…आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वायरल हुए वीडियो ने हालात की गंभीरता साफ दिखा दी. उसमें एक परेशान पिता एयरपोर्ट पर फंसे होने के दौरान अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगा रहा है. काउंटर पर बैठी महिला स्टाफ से वह भावुक होकर कहता है–“सिस्टर, मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए… नीचे से ब्लड गिर रहा है.

यह भी पढ़ें : दनादन Indigo Flights क्यों कैंसिल हो रही हैं? असली वजह सुनकर चौंक जाओगे!

8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी

इंडिगो रोज करीब 2,300 उड़ानें चलाती है, लेकिन इसकी समय पर उड़ान भरने की दर मंगलवार के 35% से गिरकर बुधवार को सिर्फ 19.7% रह गई. एयरलाइन ने डीजीसीए को बताया कि इस गड़बड़ी की वजह एफडीटीएल नियमों के दूसरे चरण को लागू करने में हुई योजना की कमी है. इंडिगो का कहना है कि 10 फरवरी 2026 तक हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन 8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्थिति को संभालने के तरीके पर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola