IIT Baba Assaulted : महाकुंभ में फेमस हुए ‘आईआईटी बाबा’ की पिटाई
‘आईआईटी बाबा’ उर्फ अभय सिंह
IIT Baba Assaulted : महाकुंभ में फेमस हुए ‘आईआईटी बाबा’ की पिटाई की गई. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो
IIT Baba Assaulted : महाकुंभ में फेमस हुए ‘आईआईटी बाबा’ उर्फ अभय सिंह की पिटाई की खबरें आ रहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज़ डिस्कशन प्रोग्राम में उनके साथ मारपीट की गई. सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि कुछ लोग न्यूजरूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्हें लाठियों से पीटा. ‘आईआईटी बाबा’ सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर बैठे रहे. हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने अपना विरोध वापस ले लिया. सेक्टर 126 थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें मना लिया गया है. उन्होंने आगे शिकायत दर्ज नहीं कराई.
सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए आईआईटी बाबा
आईआईटी बॉम्बे के पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर अभय सिंह, जिन्हें ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से अब लोग पहचानते हैं. महाकुंभ में जापानी एनीमे ‘नारुतो’ और भारतीय आध्यात्मिकता के बीच संबंध पर अपने विचार उन्होंने शेयर किए थे. उनकी यह अनोखी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई. उनका लुक महाकुंभ के दौरान काफी वायरल हुआ. उनसे मिलने लोग मेले में पहुंचने लगे. उनकी बातों से लोग प्रभावित हुए और उनके विचार काफी वायरल हुए.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










