Delhi Election Result 2025: बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न शुरू, 27 साल बाद बना सकते हैं दिल्ली में सरकार

Delhi Election Result 2025
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब कुछ ही देर में स्पष्ट हो जायेंगे, अभी तक के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है और इसलिए बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न भी शुरू हो चुके हैं.
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में लगभग जगहों पर 10 राउंड की गिनती हो चुकी है और अब तक के नतीजों के मुताबिक बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक बीजेपी 45 सीटों पर आगे चल रही है और आप आदमी पार्टी महज 25 सीटों पर. सबसे बड़ी बात तो ये है कि आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े दिग्गज नेता शुरुआती राउंड से ही पिछड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री आतिशी लगातार पहले राउंड से ही पीछे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी फिलहाल पीछे चल रहे हैं. बात करें अगर कांग्रेस की तो अब तक चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस किसी भी सीट पर आगे नहीं है और ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी शायद कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाएगी.
Also Read: Delhi New CM : दिल्ली का नया सीएम कौन? बीजेपी से इन 3 नामों की हो रही चर्चा
Also Read: Delhi Election Result: सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़, यूजर्स ले रहे आप-कांग्रेस के मजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










