BPSC 70th: Re-exam को लेकर आज सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे अभ्यर्थी

BPSC 70th- Protesting Candidates Will Meet CM Nitish Kumar Today
BPSC 70th: बीपीएससी परीक्षा को दोबारा करने को लेकर आज छात्रों का डेलिगेशन बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलेगा.
बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और री-एग्जाम की मांग को लेकर शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीपीएससी अभ्यर्थियों का एक डेलिगेशन मुलाकात करेगा. यह डेलिगेशन मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखेगा. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की आधी रात को कुछ अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने अभ्यर्थियों से पूछा कि वे बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से. इस पर अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा है और वे उन्हीं से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं. गौरतलब है कि बीपीएससी अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मुख्य मांग 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने की है. जनसुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर पहले ही धरनास्थल पर जाकर अभ्यर्थियों से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परीक्षा रद्द करने की अपील की है. इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने परीक्षा में कदाचार और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को खामियों से भरा बताया है और 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम कराने की मांग की है. अभ्यर्थियों के लगातार प्रदर्शन और नेताओं के समर्थन के बीच अब यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं.
BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो
Also Read: JSSC CGL: नहीं जारी किया जाएगा सीजीएल परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है हाई कोर्ट का आदेश
Also Read: BPSC Paper Leak: उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पटना DM ने किए कई खुलासे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










