ePaper

BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो

Updated at : 28 Dec 2024 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC Protest
BPSC Protest

BPSC Protest: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के विरोध के चलते खान सर को धरनास्थल से वापस लौटना पड़ा. अभ्यर्थियों ने उन पर आंदोलन को अपने कब्जे में लेने का आरोप लगाया, देखें पूरा वीडियो.

विज्ञापन

BPSC Protest: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अभ्यर्थी बीते नौ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन को पटना के शिक्षकों और कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है. शुक्रवार को धरना स्थल पर एक अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया. धरना स्थल पर पहुंचे पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा. छात्रों की नाराजगी के चलते उन्हें तुरंत वहां से लौटना पड़ा. धरने पर मौजूद एक छात्र ने दावा किया कि खान सर इस आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे थे. उसने आरोप लगाया कि वे पिछले कुछ दिनों से गायब थे और जब उनसे सरकार के खिलाफ बोलने को कहा गया, तो वे वहां से भाग गए. छात्र ने यह भी कहा कि खान सर छात्रों को झूठे सपने दिखाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा, छात्रों ने शिक्षक रहमान सर पर भी आंदोलन को राजनीतिक मोड़ देने और हाईजैक करने का आरोप लगाया. खान सर ने इससे पहले परीक्षा रद्द करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक ले जाएंगे. यहां तक कि उन्होंने अभ्यर्थियों के हक के लिए अपनी किडनी बेचने की बात भी कही थी. इस बीच, बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द नहीं किया जाएगा. केवल पटना स्थित बापू सभागार के परीक्षार्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL: नहीं जारी किया जाएगा सीजीएल परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है हाई कोर्ट का आदेश

Also Read: BPSC Paper Leak: उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पटना DM ने किए कई खुलासे

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola