BPSC Paper Leak: उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पटना DM ने किए कई खुलासे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Dec 2024 11:00 AM
BPSC Paper Leak: बिहार में 13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया था. इस मामले में पटना DM ने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
BPSC Paper Leak: बिहार में 13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के दौरान पेपर लीक का आरोप लगाकर पटना के बापू परीक्षा भवन के बाहर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया. परीक्षार्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल थे. उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर पहले से मौजूद था. ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे. असामाजिक तत्वों की ग्रुप एग्जाम कैंसिल करवाना चाहती थी. इन पर अब हत्या का केस दर्ज किया जाएगा. ये खुलासा पटना डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है.
जानकारी के अनुसार रविवार को पटना जिला प्रशासन ने बापू परीक्षा केंद्र में हुए हंगामे को लेकर अपनी रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग को सौंपी दी है. जिसके आधार होने वाली कार्रवाई को लेकर बीपीएससी में आज सोमवार को बैठक की जाएगी. जांच रिपोर्ट में कहा गया कि हॉल के भीतर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था. पश्न पत्र देर से मिलने के कारण सेंटर के अंदर और बाहर भी प्रदर्शन किया गया था.
प्रशासन द्वारा जारी किया गया है सीसीटीवी फुटेज
प्रशासन द्वारा बापू परीक्षा केंद्र के अंदर का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है. वीडियो में कुछ कैंडिडेट्स पेपर छीनते और फाड़ते नजर आ रहे हैं. जिला प्रशासन ने वीडियो जारी कर कहा कि बापू परीक्षा केंद्र के कुछ कमरों में देर से प्रश्न पत्र मिले. इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा शुरू किया गया. पटना डीएम चन्द्रशेखर ने बताया कि ‘कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा शुरू किया था. इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई. वीडियो में दिख रहे जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा का माहौल खराब किया है. उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.
असामाजिक तत्वों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा
डीएम चंद्रशेखर ने अपनी जांच रिपोर्ट में खुलासा किया है कि परीक्षार्थी के रूप में कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा में शामिल हुए थे. उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर पहले से मौजूद था. ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे. कुछ अभ्यर्थियों ने सेंटर सुपरिटेंडेंट को घेरकर परीक्षा निरस्त होने की घोषणा करने के लिए दबाव बनाया था. जिसके बाद उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
इसके अलावा कुछ परीक्षार्थी तोड़-फोड़ एवं अन्य प्रकार से व्यवधान उत्पन्न करने लगे. क्योंकि वह किसी भी तरह परीक्षा कैंसिल करवाना चाहते थे. ऐसे परीक्षार्थियों एवं उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा. इस प्रकरण में कुछ कोचिंग संस्थानों की भी भूमिका की जांच होगी.
Also Read: भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार विजय खरे का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










