Video: दोबारा नहीं देंगे एग्जाम, पटना में फूटा BPSC अभ्यर्थियों का गुस्सा

BPSC Protest: Students Not Ready For Re-Exam
BPSC Protest: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के कारण अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, यहां देखें वीडियो.
BPSC Protest: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने और नए सिरे से निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने की मांग की है. पटना के गांधी मैदान और गर्दनीबाग जैसे स्थानों पर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रशांत किशोर ने भी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाई और सरकार से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया है. किशोर ने कहा, “छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.” अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और गड़बड़ी की शिकायतों के बावजूद केवल एक केंद्र पर दोबारा परीक्षा कराना पर्याप्त नहीं है. उनका मानना है कि यह छात्रों के साथ धोखा है और पूरी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित करना ही समाधान है. रविवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति भी देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का सहारा लिया। इसके बावजूद छात्रों का विरोध जारी है. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि वे दोबारा परीक्षा नहीं देंगे और अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष करते रहेंगे. इस मामले में अब सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वह छात्रों की समस्याओं का समाधान करे और उनके भविष्य को सुरक्षित करे.
BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो
Also Read: BPSC 70th Re Exam: पटना में आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










