BPSC 70th Re Exam: पटना में आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
BPSC 70th Re Exam

BPSC 70th Re Exam

BPSC 70th Re Exam: प्रशांत किशोर ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर परीक्षा रद्द करने और नए सिरे से आयोजित करने की मांग की थी.

विज्ञापन

BPSC 70th Re Exam: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन शुरू किया. प्रशांत किशोर ने परीक्षा रद्द करने और नए सिरे से निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित करने की मांग की. उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की, जिन पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और पदों की खरीद-फरोख्त का आरोप है. इससे पहले, प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिला था. इसके बाद किशोर ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा. 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह के बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोधस्वरूप परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था। बीपीएससी ने बाद में इस केंद्र पर पुनः परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी पूरे परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे. प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद आयोजित करने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. इसके बाद छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पुलिस ने इस प्रदर्शन के दौरान किशोर सहित 700 लोगों पर मामला दर्ज किया. किशोर ने संवाददाताओं से कहा कि वह छात्रों के साथ खड़े हैं और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे. उनकी इस पहल ने छात्रों के आंदोलन को और तेज कर दिया है.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो

Also Read: BPSC Students Protest: जेपी गोलंबर पर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola