ePaper

Bhai Dooj 2022 Date Time: भाई दूज आज, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, विधि जानें

Updated at : 27 Oct 2022 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Date Time: भाई दूज आज, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, विधि जानें

Bhai Dooj 2022 Date Time: भाई दूज 2022 की तरीख को लेकर लोगों में संशय है. कुछ लोग जहां द्वितीया तिथि की शुरुआत के अनुसार 26 अक्टूबर को ही भाई दूज मनाने की की बात कर रहे हैं तो कुछ उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो जान लें भाई दूज 2022 कब है? तिलक करने का शुभ मुहूर्त कब है?

विज्ञापन

26 अक्टूबर भाईदूज तिलक करने का शुभ मुहूर्त-

इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 व 27 अक्टूबर दोनों दिन लग रही है.

26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से द्वितीया तिथि शुरू होगी, जो कि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

26 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाना है तो बता दें कि द्वितीय तिथि प्रारंभ होने के बाद दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त बन रहा है.

इस दिन दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा.

इसके बाद शाम 05 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 07 मिनट तक गोधुलि मुहूर्त.

26 अक्टूबर को भाई दूज मनाने वाली बहनें इनमें से किसी भी मुहूर्त में भाई का तिलक करें.

27 अक्टूबर को पूजन का यह है शुभ मुहूर्त-

उदया तिथि के हिसाब से भाईदूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

27 अक्टूबर को भाईदूज शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है.

27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाने वाले हैं, तो सुबह 11 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक भाई दूज मना सकते हैं.

सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस मुहूर्त में भाई को तिलक करना बहुत ही शुभ है.

  • भाई दूज के दिन अपने बहन अपने भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है.

  • अपने भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं.

  • भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं.

  • भाई को तिलक लगाएं.

  • अब तिलक लगाने के बाद अपने भाई की आरती उतारें.

  • अपने भाई के हाथ में कलावा बांधें.

  • अब भाई को प्यार से मिठाई खिलाएं.

  • मिठाई खिलाने के बाद भाई को शुद्ध भोजन कराएं.

  • भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola