सावन: बाबा गाजेश्वरनाथ धाम, जहां गुफा में विराजते हैं भगवान भोलेनाथ
Published by : Arvindkumar singh Updated At : 08 Jul 2020 7:31 PM
विज्ञापन
सावन: बाबा गाजेश्वरनाथ धाम, जहां गुफा में विराजते हैं भगवान भोलेनाथ
बाबा गाजेश्वरनाथ धाम साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड स्थित राजमहल की पहाड़ियों में बसा है. यहां पहाड़ी में बनी एक प्राकृतिक गुफा में शिवलिंग रूप में विराजते हैं भगवान भोलेनाथ. यहां भगवान का दर्शन करने के लिये आपको 200 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़नी होगी. तब जाकर आप पहुंचेंगे मंदिर के प्रागंण में. यहां पहुंचते ही आपकी सारी थकान दूर हो जायेगी क्योंकि मंदिर के प्रांगण में पहाड़ी से झरना गिरता रहता है. मानसून का समय है, इसलिये पानी की बौछार इतनी तेज होती है कि आप भीग जायेंगे. साथ ही धुल जाएगी आपकी तमाम तामसिकता, दुख और परेशानियां.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










