कैमूर: कुदरा में NH-19 पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग बनी जानलेवा. लगातार हादसों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

ए न ए च 19 पर विपरीत दिशा से जाते वाहन | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के कुदरा में NH-19 पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार हादसों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। जानें इस गंभीर समस्या का पूरा विवरण।
Kudra NH19 Wrong Side Driving Kaimur : कैमूर जिले के कुदरा में कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रॉन्ग साइड से वाहनों का संचालन लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है. लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. आरओबी से सकरी गांव तक का हिस्सा सबसे अधिक संवेदनशील बन गया है.
Kaimur News : रॉन्ग साइड से गुजर रहे वाहन बढ़ा रहे खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार भभुआ और परसथुआ की ओर से आने वाले कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन चलाकर सकरी गांव के पास स्थित क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे हैं. इससे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है.
पहले बंद किए गए थे खतरनाक क्रॉसिंग
पूर्व में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एनएचएआई ने आरओबी के नीचे और व्यापार मंडल कार्यालय के पास स्थित क्रॉसिंग को बंद कर दिया था. इसके बाद वाहनों के लिए बिहार बीज निगम के पास स्थित अधिकृत क्रॉसिंग से सड़क पार करने की व्यवस्था की गई. हालांकि, दूरी बचाने के लिए कई चालक इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं.
एक ही लेन में दोनों तरफ से दौड़ रहे वाहन
बीज निगम वाले क्रॉसिंग तक जाने के बजाय वाहन चालक रॉन्ग साइड से सीधे सकरी गांव की ओर पहुंच जाते हैं. इससे एक ही लेन पर दोनों दिशाओं से वाहनों का आवागमन होता है, जिसके कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदरा-भभुआ मोड़ और सकरी के बीच रॉन्ग साइड से वाहनों का संचालन लंबे समय से जारी है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित निगरानी, बैरिकेडिंग और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










