ePaper

Varanasi News: वाराणसी में 16 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या, खेत में फेंका शव, हिरासत में दो आरोपी

Updated at : 05 Nov 2021 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी में 16 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या, खेत में फेंका शव, हिरासत में दो आरोपी

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को देखते हुए डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट भी बुलाई गई. हालांकि, कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के रोहनिया थाना के गंगापुर स्थित दलित बस्ती के पीछे लड़के की हत्या कर दी गई. लड़के की मौत की खबर मिलने पर ग्रामाणों ने हंगामा किया. बताया जाता है कि हत्या गला दबाकर की गई. शुक्रवार की सुबह ग्रमीणों की सूचना पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को देखते हुए डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट भी बुलाई गई. हालांकि, कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

undefined

बताया जाता है रोहनिया थाना के गंगापुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 के आजाद नगर निवासी दारिका हरिजन के चार बच्चों में दीपक सबसे छोटा था. दारिका का बेटा दीपक मिठाई की दुकान पर काम करता था. दिवाली की रात गुरुवार को दीपक घर नहीं पहुंचा. सुबह ग्रामीणों ने परिवार वालों को घर से कुछ दूरी पर खेत में दीपक का शव पड़ा होने की सूचना दी. इसके बाद कोहराम मच गया. सभी तुरंत खेत पहुंचे.

undefined

दीपक की मौत की खबर जब उसकी मां मालती देवी को मिली तो उनकी हालत खराब हो गई. दीपक के पिता ने बताया कि गंगापुर के बघेड़ निवासी दो युवक हमेशा दीपक को पीटते थे. पिता ने दोनों युवको पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

undefined

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. पिता ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी दोषी मिलेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, छह की हालत गंभीर
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola