IPL 2026 से पहले वैभव का मजेदार बयान, रनों का टारगेट सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

Updated at : 22 Mar 2026 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi Target

वैभव सूर्यवंशी, Pic- Social Media/X

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के लिए तैयार हैं. एक इवेंट में जब उनसे रनों के टारगेट पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह दो-तीन हजार रन बनाएंगे. उनका यह मजेदार जवाब सुनकर पास बैठे रवींद्र जडेजा भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

विज्ञापन

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले सीजन में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले वैभव से हाल ही में उनके टारगेट के बारे में पूछा गया. आईपीएल के इस नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम में वैभव ने अपने रनों के लक्ष्य पर बहुत ही मजेदार जवाब दिया. उनका यह जवाब सुनकर पास बैठे रवींद्र जडेजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

रिपोर्टर के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक इवेंट में वैभव सूर्यवंशी से उनके प्लान के बारे में बात की गई. एक रिपोर्टर ने इस युवा बल्लेबाज से पूछा कि इस सीजन के लिए उनके क्या प्लान हैं और क्या उनका लक्ष्य ऑरेंज कैप जीतना है. इस सवाल पर वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आप ऐसा सवाल पूछेंगे, तो मैं कहूंगा कि मैं दो से तीन हजार रन बनाने की कोशिश करूंगा. उनके इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. एक सीजन में इतने रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए असंभव काम है.

निजी रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत पर ध्यान

अपने इस मजाकिया जवाब के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी असली रणनीति के बारे में बताया. उन्होंने साफ किया कि आगामी सीजन को लेकर उनका कोई खास टारगेट नहीं है. वह केवल अपनी खेल प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं. वैभव ने कहा कि वह मैदान पर किसी भी तरह के निजी रिकॉर्ड के लिए खेलने नहीं उतरते हैं. उनका पूरा फोकस बस अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाना और राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है.

35 गेंदों में शतक जड़कर बने थे स्टार

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 की मेगा नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था. शुरुआत में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली. अपने इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में सिर्फ 35 गेंदों में तेज शतक जड़ दिया था. इस पारी के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए और डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उन्होंने खूब रन बनाए.

IPL में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

उम्र भले ही 14 साल है, लेकिन बड़े-बड़े छक्के मारने की उनकी ताकत उन्हें दुनिया के बेहतरीन हिटर्स में शामिल करती है. वैभव ने अभी तक आईपीएल में केवल 7 मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 36 की शानदार औसत से कुल 252 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.56 का रहा है जो काफी खतरनाक है. इस बार आईपीएल 2026 में उनकी असली परीक्षा होगी क्योंकि बाकी सभी टीमें उनके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी.

ये भी पढ़ें-

शर्टलेस होकर हार्दिक ने चलाई नई फेरारी, गर्लफ्रेंड के साथ डांस का वीडियो वायरल

जेंडर चेंज के बाद अनाया का छलका दर्द, पिता संजय बांगर को बताया बेस्ट सपोर्टर

मुझे नहीं पता था सरपंच का मतलब, श्रेयस अय्यर ने बताया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola