बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ आगे, भाभी जी घर पर हैं की धीमी शुरूआत

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hai Box Office
Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hai Box Office : नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ और दूसरी ओर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 'वध 2' ने ओपनिंग के पहले दिन ठीक- ठाक प्रदर्शन किया है . वहीं भाभी जी घर पर है की रफ्तार धीमी नजर आई.
Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hai Box Office: भारत बॉक्स ऑफिस पर दो अलग- अलग जॉनर फिल्मों की टक्कर देखने को मिली है. एक तरफ संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रीलर ‘वध 2’ फिल्म. दूसरी तरफ टीवी के पॉपूलर शो पर बनी कॉमेडी फिल्म ‘भाभी जी घर पर है फन ऑन द रन . दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई सामने आते ही साफ हो गया की दर्शकों ने किस फिल्म को ज्यादा पसंद किया है. आइए बताए फिल्म की पूरी डिटेल्स.
‘वध 2’ पहले दिन का कलेक्शन

वध 2 एक क्राइम थ्रीलर फिल्म है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आ रहे है. इस फिल्म के डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत बॉक्स ऑफिस पर 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
‘भाभी जी घर पर हैं’ पहले दिन का कलेक्शन

‘भाभी जी घर पर हैं- फन ऑन द रन’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह 2015 में शुरु हुई टीवी कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ पर आधारित फिल्म है. फिल्म के मुख्य किरदार में आसिफ सेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव दिखाई देती है. फिल्म की शुरूआत पहले दिन ही धीमी रही है. Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 0.25 करोड़ की कमाई अब तक की है.
‘वध 2’ की कहानी
फिल्म की कहानी एक साधारण पति- पत्नी के जिंदगी पर आधारित है, जो हालात के चलते एक अपराध में फस जाता है. इसके बाद उनकी शांती भरा जींदगी पूरी तरह से बदल जाती है. और वे डर तनाव और मुश्किल समय से निकलने की कोशिश करते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि एक गलत फैसला कैसे जिंदगी को उलझा देती है. फिर उससे बाहर निकलना कितना मुश्किल होता है. कहानी में परिवार, मजबूरी और अपराध के बाद की परेशाने को मजेदार तरीके से दिखाया गया है.
‘भाभी जी घर पर हैं’ की कहानी
‘भाभी जी घर पर हैं- फन ऑन द रन’ एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है. कहानी वही टीवी शो वाले माहौल से जुड़ी है, जहां दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच हंसी- मजाक, गलत फहमियां और अजीब अजीब हालात बनते रहते हैं. इस कहानी में किरदार एक नए एडवेंचर और मुसीबतें में फस जाता है, जहां से निकलने के लिए वे तरह– तरह के मजेदार प्लैन बनाते है. पूरी फिल्म में मजेदार कॉमिक, डायलॉग और हल्का- फुल्का मनोरंजन देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में फिर चलेगा सैयारा का जादू, थिएटर्स में होगी री-रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




