‘धुरंधर’ का बड़ा ट्विस्ट, 3 एक्टर्स ने छोड़ा था ‘रहमान डकैत’ का रोल, अक्षय खन्ना बने गेमचेंजर

Mukesh Chhabra On Dhurandhar Rahman Dakait Role
Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना को मिलने से पहले तीन कलाकारों ने ठुकरा दिया था. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इसका खुलासा किया. फिल्म में अक्षय के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है.
Dhurandhar: बॉलीवुड फिल्मों में कई बार ऐसा होता है कि किसी किरदार के लिए पहली पसंद कोई और होता है, लेकिन आखिरकार वही रोल किसी दूसरे कलाकार के हाथ लगकर यादगार बन जाता है. धुरंधर के साथ भी कुछ ऐसा ही दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है. फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को दर्शकों ने खूब सराहा, लेकिन वह इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.
तीन एक्टर्स ने किया इनकार
हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra ने इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि रहमान डकैत का किरदार पहले तीन अलग-अलग कलाकारों को ऑफर किया गया था, लेकिन सभी ने इसे करने से मना कर दिया. इनमें एक साउथ फिल्म इंडस्ट्री से और दो बॉलीवुड के कलाकार शामिल थे.
मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, कुछ एक्टर्स ने यह कहकर फिल्म से दूरी बना ली कि यह मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट है और इसे रणवीर सिंह की फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में उन्हें अपने रोल की अहमियत कम लगी और उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया.
अक्षय खन्ना ने तुरंत भरी हामी
इनकार के बाद मेकर्स ने अक्षय खन्ना से संपर्क किया. खास बात यह रही कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुनते ही एक ही दिन में फिल्म के लिए हां कर दी. मुकेश छाबड़ा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अक्षय उन कलाकारों में से हैं, जो अपने फैसले दिल से लेते हैं और किसी धारणा से प्रभावित नहीं होते.
फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म की कहानी कराची के लयारी इलाके पर आधारित है, जो अपराध जगत के लिए जाना जाता है. अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ. वहीं, रणवीर सिंह ने एक जासूस की भूमिका निभाई, जो मिशन के लिए पाकिस्तान तक पहुंचता है.
फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए. पहले पार्ट को जहां दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, वहीं इसका दूसरा भाग भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, पहला लुक हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










