वैलेंटाइन वीक में फिर चलेगा सैयारा का जादू, थिएटर्स में होगी री-रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Saiyaara Re-Release

Saiyaara Re-Release: वैलेंटाइन वीक से पहले मोहित सूरी की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म सैयारा एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है. अहान पांडेय और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था और अब दोबारा दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.

विज्ञापन

Saiyaara Re-Release: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म सैयारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है. वैलेंटाइन डे से पहले इस फिल्म की री-रिलीज की खबर ने दर्शकों, खासकर युवाओं के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. पिछले साल रिलीज के वक्त सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब एक बार फिर थिएटर्स में इसका जादू चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में फिर गूंजेगा सैयारा का जादू

हालांकि यशराज फिल्म्स की ओर से अब तक री-रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन BookMyShow पर फिल्म के शो टाइम्स दिखाई देने लगे हैं. इससे साफ है कि मेकर्स वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए सैयारा को दोबारा सिनेमाघरों में उतार रहे हैं. यह फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के थिएटर्स में दिखाई जाएगी.

रिलीज के साथ ही बन गई थी ट्रेंडसेटर

जुलाई 2025 में रिलीज हुई सैयारा ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. दुनियाभर में फिल्म ने करीब 577 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके साथ ही यह न सिर्फ 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर गई.

रातों-रात स्टार बने अहान और अनीत

सैयारा ने अपने लीड एक्टर्स अहान पांडेय और अनीत पड्डा की किस्मत भी बदल दी. यह अहान का बॉलीवुड डेब्यू था, जिसने उन्हें सीधे युवा सितारों की कतार में ला खड़ा किया. वहीं अनीत पड्डा, जो इससे पहले काजोल की फिल्म सलाम वेंकी में नजर आ चुकी थीं, पहली बार किसी फिल्म में लीड रोल में दिखीं. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म का म्यूजिक आज भी दर्शकों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है.

वैलेंटाइन डे से पहले सैयारा की वापसी उन दर्शकों के लिए खास होने वाली है, जो एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्यार की यह कहानी जीना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: हाथ में वरमाला लिए शादी करने निकलीं राखी सावंत, दुल्हन लुक वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola