हाथ में वरमाला लिए शादी करने निकलीं राखी सावंत, दुल्हन लुक वायरल

Updated:
विज्ञापन
हाथ में वरमाला लिए शादी करने निकलीं राखी सावंत, दुल्हन लुक वायरल

Rakhi Sawant Marriage Look: राखी सावंत का दुल्हन लुक वाला नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाथ में वरमाला लिए उनके अंदाज ने शादी की चर्चाएं तेज कर दी हैं, जबकि फैंस कमेंट्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानिए वीडियो के बारे में…

विज्ञापन

Rakhi Sawant Marriage Look: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राखी सावंत का नाम आते ही लोगों को कुछ अलग और चटपटा देखने को मिल जाता है. वह अपने बयानों और अनोखे अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर राखी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. दरअसल, इस वीडियो में राखी सावंत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में वरमाला भी दिखाई दे रही है. उन्हें इस अंदाज में देखकर कई लोगों को लगा कि शायद वह एक बार फिर शादी करने जा रही हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

गोल्डन साड़ी में राखी का दुल्हन लुक

वीडियो में राखी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी अलग नजर आ रहा है. उनके बालों को लाल गुलाब से सजाया गया है, जो पूरे लुक को और खास बना रहा है. ड्रेसिंग सेंस से लेकर मेकअप तक, उनका पूरा स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, फिलहाल शादी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “मोहतरमा साल में कितनी बार दुल्हन बनती हैं?” तो किसी ने कहा, “ये तो एआई वाली दुल्हन लग रही है.” वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को डरावना भी बताया.

पहले भी दो बार कर चुकी हैं शादी

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो राखी सावंत दो बार शादी कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. दोनों ‘बिग बॉस 15’ में भी साथ नजर आए थे. इसके बाद 2022 में उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 2023 में टूट गया. राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

यह भी पढे़ं: पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola