UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :25 Apr 2026 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
UK Board Result 2026 OUT

UK बोर्ड रिजल्ट आउट

UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने रिजल्ट जारी कर दिया है. इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी.

विज्ञापन

UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रामनगर (नैनीताल) स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया गया है. वहीं ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इस साल करीब 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी.

UK Board 10th Topper 2026: 10वीं में अक्षिता ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ टॉपर्स का नाम भी जारी किया गया है. 10वीं बोर्ड परीक्षा में अक्षिता ने टॉप किया है.

UK Board 12th Topper 2026: 12वीं में गीतिका पंत ने टॉप किया

उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स का नाम भी जारी किया गया है. 12वीं कक्षा में गीतिका पंत ने टॉप किया है.

UK Board Result 2026 OUT: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

  • ubse.uk.gov.in
  • uaresults.nic.in

कैसे चेक करें UK Board Result 2026?

  • सबसे पहले UK Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होमपेज पर “UK Board 10th Result 2026” या “UK Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें

UK Board Result 2026 OUT: मार्कशीट से जुड़ी जरूरी बातें


ये प्रोविजनल मार्कशीट है. ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कुछ दिन बाद मिलेगी. इसके लिए आपको संबंधित स्कूल में संपर्क करना होगा. मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस होगा.

UK Board Result 2026 OUT: मार्कशीट में कोई गलती हो तो क्या करें?

अगर UK Board की 12वीं क्लास की मार्कशीट में कोई गलती हो तो स्टूडेंट्स इसे ठीक कराने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें. वहीं ऐसे स्टूडेंट्स जो अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वे रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UK Board Result 2026 OUT: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

उत्तराखंड बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. किसी एक विषय में फेल होने पर कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी.

2 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 10वीं कक्षा के लिए 1,12,266 विद्यार्थी रजिस्ट्रर्ड थे, जबकि 12वीं कक्षा में 1,02,966 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था.

यह भी पढ़ें- 12-13 घंटे की पढ़ाई, YouTube से तैयारी, कशिश ने UP Board में हासिल की सफलता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola