ePaper

बदला लेने की नियत से दूसरे के घर में रखा 16 बम, पुलिस को सूचना देकर फंंसाने के चक्कर में खुद हुआ गिरफ्तार...

Updated at : 25 Aug 2020 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
बदला लेने की नियत से दूसरे के घर में रखा 16 बम, पुलिस को सूचना देकर फंंसाने के चक्कर में खुद हुआ गिरफ्तार...

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. तीन लोगों ने मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को फंसाने की नियत से उसके घर में 16 देशी बमों को रख दिया. जिसकी सूचना पुलिस को मिली और जांच में सारा मामला खुलकर सामने आया.जिसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

16 जिंदा देसी बम बरामद

दरअसल, मामला बरेली के अलीगंज थाने के खैलम गांव का है. जहां पुलिस को एक मकान में बम रखे होने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस ने फौरन इस मामले में अपनी सक्रियता तेज की और बम निरोधक दस्ते के साथ उस मकान पर पहुंची. जहां तालाशी के दौरान 16 जिंदा देसी बम बरामद किए गए. बमों को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया. वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया.

बदला लेने के चक्कर में रची गई साजिश

एसएसपी कानपुर के अनुसार, जांच में पुलिस ने पाया कि गांव के ही तीन लोगों ने बदला लेने की नियत से मकान मालिक को फंसाने की यह चाल चली. पकड़े गए दो आरोपियों ने यह बात कबूल की है कि उन लोगों ने ही उस मकान में बम रखा ताकि उसके मालिक को फंसाया जाए. जिसमें उसने एक और तीसरे साथी के होने की बात भी कबूली है. पुलिस तीसरे आरोपी की तालाश कर रही है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola