UP MLC Election Result 2022: मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर बीजेपी ने किया कमाल, सतपाल सैनी चुने गए एमएलसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2022 12:45 PM
UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (MLC) की 27 सीटों के लिए आज यानी 12 अप्रैल को मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है. इस क्रम में मुरादाबाद-बिजनौर सीट से बीजेपी के सतपाल सैनी ने जीत दर्ज की है.
UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (MLC) की 27 सीटों के लिए आज यानी 12 अप्रैल को मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है. इस क्रम में मुरादाबाद-बिजनौर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सैनी ने जीत दर्ज की है.
मुरादाबाद-बिजनौर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सैनी ने 5533 वोट पाकर जीत दर्ज की है. इस सीट से सपा प्रत्याशी अजय मलिक को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सिंह को 6640 वोट मिले.
उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (MLC) की मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होकर शाम चार बजे तक चली. यहां कुल 97 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. 12 अप्रैल यानी आज मुरादाबाद में मतगणना पूरी कर ली गई है.
-
महिला- 1283
-
पुरुष -1695
-
कुल -2978
चुनाव कार्यालय के मुताबिक, जिन स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं. ये 27 सीटें 58 जिलों में फैली हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










