10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा आज, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं. इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 04.18 बजे से है. यह कल 26 अक्टूबर को दोपहर 02. 42 मिनट तक है.

Govardhan puja 2022: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन दिवाली मनाई जाती है और इसके ​अगले ही दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) होती है. 27 साल बाद ऐसा हो रहा है कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं की गई. ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को हो रही है. यानी कि दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा हो रही है.

गोवर्धन पूजा 2022 तिथि

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं. इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को शाम 04.18 बजे से होना है और यह कल 26 अक्टूबर को दोपहर 02. 42 मिनट तक है.

गोवर्धन पूजा के लिए 2 घंटे का शुभ मुहूर्त

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 02 घंटे 14 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है. ऐसे में आपको इस समय काल में ही गोवर्धन पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए. सुबह गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक है.

गोवर्धन पूजन विधि

गोवर्धन के दिन शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर ​से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाए जाते हैं. इसके आस-पास ग्वाले, अन्न, फसल की तस्वीर बनाई जाती है. इसके बाद अन्नकूट का भोग बनाया जाता है. इसमें सभी सब्जियां और अनाज का उपयोग किया जाता है. फिर घर के सभी सदस्य प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लेते हैं.

गौधन पूजा का भी विशेष महत्व

इस दिन गौधन पूजा का भी विशेष महत्व है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन पर्वत के आसपास गाय या बछड़े को लाकर उस पर चढ़ाया जाता हैं. इसके बाद उस पर्वत की पूजा होती है और उस पर मूली, मिठाई, पूरी का भोग लगाया जाता है. कई जगह पर ये परंपरा खत्म हो चुकी है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel