एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड की तरफ से इस बार भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी करने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी यही ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है. करीब 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है और फिलहाल उसकी जांच की जा रही है. उम्मीद है कि रिजल्ट 25 से 29 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है. पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट आया था, जबकि उससे पहले 20 अप्रैल को घोषित हुआ था. ऐसे में इस बार भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की पूरी संभावना है.
UP Board 10th 12th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट खोलें.
- होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
रिजल्ट की वेबसाइट्स
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है. ये दोनों प्लेटफॉर्म सरकारी हैं और यहां मार्कशीट डिजिटल रूप में मिल जाती है.
क्या है पासिंग मार्क्स?
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी छात्र के नंबर इससे कम आते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा या फिर कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी.
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. राज्यभर के लाखों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था. अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की तकरीबन तीन करोड़ आंसर शीट की चेकिंग का काम 4 अप्रैल को पूरा हो गया था.
यह भी पढ़ें: आने वाला है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




