200MP डुअल कैमरे के साथ आया Oppo का नया फोन, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा / फोटो- ओप्पो
Oppo Find X9 Ultra चीन में लॉन्च हो गया है. इस नये मॉडल में कंपनी ने एक नहीं बल्कि, दो-दो 200MP का कैमरा दिया है, जिससे यह फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक दमदार ऑप्शन बनकर आया है.
Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप मॉडल Oppo Find X9 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की Find X9 सीरीज का टॉप मॉडल है, जो Find X9 और Find X9 Pro के साथ पेश किया गया है. यह स्मार्टफोन पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आता है. इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है. साथ ही, फोन में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक दमदार फ्लैगशिप ऑप्शन बन जाता है.
कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 7,499 (करीब ₹1,03,000) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत-
- 12GB + 512GB: CNY 7,999 (~₹1,10,000)
- 16GB + 512GB: CNY 8,499 (~₹1,17,000)
- 16GB + 1TB: CNY 9,299 (~₹1,27,000)
- स्पेशल एडिशन: CNY 9,499 (~₹1,30,000)
यह फोन 24 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. भारत में इसे मई में लॉन्च किया जाएगा.
कैसा है डिस्प्ले और डिजाइन?
इस स्मार्टफोन में 6.82-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स ब्राइटनेस और 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है. इसका डिजाइन प्रीमियम है और यह तीन कलर ऑप्शन Polar Glaciers, Rongsha Canyon और Tundra में लॉन्च हुआ है.
कैमरा है खासियत
Oppo Find X9 Ultra में शानदार कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसके बैक पैनल में हैसलब्लैड हाई-रेस और OIS सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP अल्ट्रा टेलीफोटो और 200MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है. साथ ही फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.
वीडियो के लिए 8K रिकॉर्डिंग, 4K @120fps और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है.
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 840 GPU, 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. यह सेटअप हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करेगा.
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 7,050mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी लंबा बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों मिलते हैं.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
- Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC
- GPS, GLONASS, Beidou, Galileo
- USB Type-C
- 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
- सैटेलाइट कम्युनिकेशन (कुछ वेरिएंट्स में)
यह भी पढ़ें: Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




