ePaper

होली के दो दिन पूर्व लापता किशोरी का बदुआ नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 05 Mar 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
होली के दो दिन पूर्व लापता किशोरी का बदुआ नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

होली के दो दिन पूर्व लापता किशोरी का बदुआ नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पौकरी पंचायत के बाटो गांव के समीप बदुआ नदी में बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान बाटो निवासी रविंद्र दास की 15 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के शरीर पर कहीं कोई बाहरी जख्म नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन पूर्व पिता रविंद्र दास ने पुत्री वर्षा के लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज करायी थी. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पीड़ित परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतका के दादा शिव दास, पिता रविंद्र दास सहित अन्य परिजनों ने बताया कि होली के दो दिन पूर्व वर्षा एक सहेली के साथ घर से बाहर निकली थी. जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और इसकी लिखित सूचना थाना को दी. बुधवार की सुबह नदी की ओर टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने बदुआ नदी के पानी में तैरता शव देखा. यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं . कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं. चर्चा यह भी है कि गांव से बदुआ नदी की दूरी एक किलोमीटर से कम नहीं है. ऐसे में वर्षा वहां तक कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन