मंदार क्षेत्र में तीन दिनों तक छाया होली का उल्लास

बौंसी नगर पंचायत व मंदार क्षेत्र में होली का पर्व इस वर्ष काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया
बौंसी. बौंसी नगर पंचायत व मंदार क्षेत्र में होली का पर्व इस वर्ष काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. बौंसी प्रखंड क्षेत्र के लोग तीन दिनों तक होली के आनंद में डूबे रहे. दो मार्च को परंपरागत रूप से धुरखेल के साथ होली की शुरुआत हुई, जिसके बाद तीन मार्च को लोगों ने रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेली. वहीं मारवाड़ी समाज तथा पछियारा क्षेत्र के निवासियों ने तीन व चार मार्च को होली मनायी. मारवाड़ी समाज की ओर से मंदारहिल स्टेशन के मैदान में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया. होली को लेकर बच्चों, महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी. घरों में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवान बनाये गये और आसपास के लोगों व मित्रों के बीच बांटे गये. ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फगुआ गीतों की गूंज सुनाई दी, जिससे पूरा माहौल होलीमय हो गया. मधुसूदन मंदिर के समीप पंडा टोला के युवाओं ने भी आकर्षक तरीके से होली का आनंद लिया. यहां डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य करते हुए रंगों का त्योहार मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




