ePaper

शतरंज की युवा सनसनी प्रज्ञानानंदा ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी ने कही यह बात

Updated at : 31 Aug 2023 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज की युवा सनसनी प्रज्ञानानंदा ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी ने कही यह बात

भारत की किशोर शतरंज सनसनी रमेशबाबू प्रगनानंद को गुरुवार को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला. इस युवा शतरंज सनसनी जिन्होंने हाल ही में विश्व कप फाइनल में दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी.

विज्ञापन
undefined

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानानंद ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकाल की. इस दौरान उनके माता पिता भी उनके साथ थे. पीएम ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनसे काफी बातें की. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

undefined

प्रज्ञानानंदा ने हाल में फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था. उन्होंने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को नाकों चने चबवा दिये. वह इस मुकाबले को टाइ ब्रेकर तेक लेकर गये और अंत में उन्हें दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी से हार माननी पड़ी.

undefined

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज 7, एलकेएम में बहुत विशेष मेहमान आए. आपके साथ आपके परिवार से भी मिलकर खुशी हुई आर प्रज्ञानानंदा. आप जुनून और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपका उदाहरण दिखाता है कि भारत के युवा किसी भी क्षेत्र में कैसे जीत सकते हैं. आप पर गर्व है.’

undefined

प्रज्ञानानंदा ने इससे पहले ‘एक्स’ पर कहा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलना बहुत सम्मान की बात है! मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद सर.’ प्रज्ञानानंद के इसी संदेश को पीएम मोदी ने भी दुबारा शेयर किया और अपने कमेंट लिखे.

undefined

बुधवार की सुबह ही आर प्रज्ञानानंद का चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन हुआ और उनका वहां पर भव्य स्वागत किया गया. उनके स्वागत के लिए हाथों में बैनर पोस्टर लिए कई फैंस मौजूद थे. तुरही बजाते हुए लोक नृत्य कलाकार चेन्नई की गर्मी और उमस का सामना करते हुए उल्लास का माहौल बना रहे थे.

undefined

जैसे ही वह हॉल से बाहर निकले, किशोर सनसनी को उनके उत्साही प्रशंसकों ने घेर लिया और उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों, गुलदस्ते और शॉल से नहला दिया. हर कोई उस युवा खिलाड़ी का एक झलक पाना चाहता था. लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने भीड़ को काबू किया और उन्हें उनके वाहन तक पहुंचाया.

undefined

प्रज्ञानानंद इस स्वागत के हकदार भी थे, क्योंकि उन्होंने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन का डटकर सामना किया था. कार्लसन को इस युवा से इतनी कड़ी टक्कर की उम्मीद नहीं थी. प्रज्ञानानंद भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जरूर जीत लिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola