PHOTO: वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच को नहीं मिला दर्शकों का प्यार! नरेंद्र मोदी स्टेडियम रहा खाली

Updated:
विज्ञापन
PHOTO: वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच को नहीं मिला दर्शकों का प्यार! नरेंद्र मोदी स्टेडियम रहा खाली

Ahmedabad: Spectators during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between England and New Zealand, at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, Oct. 5, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_05_2023_000313B)

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया. हालांकि वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया. मैच के दौरान अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से खाली नजर आया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया. हालांकि वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया. मैच के दौरान अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से खाली नजर आया.

undefined

एक लाख 30 हजार से अधिक की क्षमता वाले इस स्टेडियम में बमुश्किल दस हजार दर्शक जुटे और दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा. खाली स्टेडियम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और फैन्स जमकर बवाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया में बीसीसीआई और खासकर सचिव जय शाह को ट्रोल किया जा रहा है.

undefined

ओपनिंग मैच में नहीं पहुंचे दर्शक, दूसरी ओर भारत के मैच को लेकर मारामारी

ऐसा लगता है कि भारत में एक साथ दो विश्व कप होने जा रहे हैं. पहला जिसमें भारतीय टीम खेलेगी और जिसके टिकटों के लिये मारामारी होगी. इतनी कि विराट कोहली तक को इंस्टाग्राम पर लिखना पड़ा कि उनसे कोई टिकट नहीं मांगे. और दूसरा अन्य टीमों का जिसमें मैदान खाली पड़े नजर आयेंगे. चार साल पहले लाडर्स पर ऐतिहासिक फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें लगभग खाली स्टेडियम में अपने अभियान का आगाज करना होगा.

undefined

खाली स्टेडियम में ट्रॉफी संग नजर आये सचिन तेंदुलकर

आईसीसी के वैश्विक दूत सचिन तेंदुलकर ट्रॉफी के साथ मैदान में आये लेकिन संन्यास लेने के बाद भी इस चैम्पियन बल्लेबाज को ऐसे खाली मैदान की आदत नहीं होगी. भारत से इतर मैच में भी दर्शक ‘सचिन सचिन’ के शोर से मैदान गुंजा देते आये हैं लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं था.

undefined

क्या वनडे क्रिकेट को लेकर रोमांच मर चुका है

भारतीय क्रिकेटप्रेमी अपने सितारों को पसंद करते हैं लेकिन शायद खेल को नहीं. ड्रोन कैमरे से मैदान के ऊपर से ली गई फुटेज में खालीपन और भी नजर आया. भारतीय टीम के मैचों के दौरान या आईपीएल में भी स्टेडियमों के बाहर लगने वाली कतारें नदारद थी.

undefined

50 से 60 हजार दर्शकों के आने की थी उम्मीद

गुजरात क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 50 से 60 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद थी. ऐसी खबरें हैं कि शहर की 30 से 40 हजार महिलाओं को मुफ्त टिकट दिये गए लेकिन इसके बावजूद सीटें खाली ही रही. कनाडा में रहने वाले विराज शाह ने कहा, मेरे स्वदेश आने के समय ही विश्व कप शुरू हुआ है. मैंने इस मैच की टिकट आनलाइन ली थी लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच की नहीं मिली. लगता है कि शहर को 14 अक्टूबर का इंतजार है जब भारत और पाकिस्तान इसी मैदान पर आमने सामने होंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola