Bareilly News: बदायूं रोड पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

बरेली में बदायूं रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई. वहीं, पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
Bareilly News: बदायूं-बरेली रोड पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है. दोनों अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया. शादी छोड़कर तमाम रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं.
शहर के थाना किला क्षेत्र स्वाले नगर निवासी मुकुल मौर्या अपनी पत्नी सुमन मौर्या के साथ बदायूं रोड स्थित देवचरा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. चौरासी घंटा मंदिर के पास एक ट्रक ने मुकुल मौर्य की बाइक में टक्कर मार दी. बाइक काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई. राहगीरों ने ट्रक रुकवाया. इसके बाद थाना सुभाषनगर पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक कब्जे में ले लिया.
Also Read: Bareilly News: एक पंडाल में गूंजे वेद मंत्र और कुरान की आयतें, 63 जोड़े बने हमसफर
हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें चौकी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुमन मौर्या की मौत हो गई, जबकि उनके पति की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है.
Also Read: Bareilly Crime News: उत्तराखंड की महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद
शादी से पहले हादसे के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का रो- रोकर बुरा हाल है.इसके साथ ही तमाम रिश्तेदार शादी छोड़कर अस्पताल पहुंच गए हैं.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










