फरवरी में कब है एकादशी से लेकर बसंत पंचमी तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Jan 2024 10:38 AM
February 2024 Vrat Tyohar List: फरवरी में षटतिला एकादशी से लेकर मासिक शिवरात्रि, सकट चौथ, षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे.
February 2024 Vrat Tyohar List: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. वहीं हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना माघ मास 26 जनवरी से शुरू हो गया है. माघ मास की समाप्ति 24 फरवरी 2024 को होगी. हिन्दू पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस साल ग्रहों के गोचर के साथ कई बड़े व्रत त्योहार भी पड़ रहे हैं. फरवरी में षटतिला एकादशी से लेकर मासिक शिवरात्रि, सकट चौथ, षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे. इस महीने में पूजा-पाठ, स्नान-दान, व्रत, जप, साधना, अनुष्ठान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. यहां देखें व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट…
-
06 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को षटतिला एकादशी
-
07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (कृष्ण)
-
08 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को मासिक शिवरात्रि
-
09 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को माघ अमावस्या
-
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को कुम्भ संक्रांति
-
14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
-
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को जया एकादशी
-
21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल)
-
24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को माघ पूर्णिमा व्रत
-
28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को संकष्टी चतुर्थी
Also Read: माघ मास में षटतिला एकादशी व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, पारण समय और महत्व
-
01 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बुध का मकर राशि में गोचर
-
05 फरवरी 2024 दिन सोमवार को मंगल का मकर राशि में गोचर
-
08 फरवरी, 2024 दिन गुरुवार को बुध मकर राशि में अस्त
-
11 फरवरी 2024 दिन रविवार को शनि कुंभ राशि में अस्त
-
12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को शुक्र का मकर राशि में गोचर
-
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
-
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को बुध का कुंभ राशि में गोचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










