Weather Forecast: गर्मी से तप रही है दिल्ली, जानें कैसा रहेगा बिहार झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast | PTI

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली यूपी और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में इस सप्ताह मौसम के तेवर ऐसे ही तल्ख रहने वाले हैं. पढ़ें ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है तो दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. उत्तर भारत में दिल्ली-यूपी समेत कई और राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में रविवार को पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया था. कई और इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था. वहीं दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है. मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग अबतक के रिकॉर्ड स्तर 7,717 मेगावाट पर पहुंच गयी. इससे पहले दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 29 जून, 2022 को रिकॉर्ड 7,695 मेगावाट तक गयी थी.

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान
दिल्ली में पारा लगातार चढ़ने के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है. भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू चलने और कुछ इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है. सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है. दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी
दिल्ली के साथ-साथ पूरा राजस्थान तप रहा है. प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है. पिलानी में अधिकतम तापमान बीते दिन 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी जयपुर सहित अधिकांश हिस्सों में कई दिन से तेज गर्मी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना के साथ ही राज्य के अधिकांश स्थानों पर तेज गर्म हवाएं या लू चलने की चेतावनी जारी की है. राजधानी जयपुर में गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान ही 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज
बिहार के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है. कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है. विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकते है. इसके साथ ही कई इलाकों में आसमानी बिजली चमकने की भी संभावना जाहिर की गई है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के भागलपुर, बांका, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल के साथ ही मुजफ्फरपुर, वैशाली में बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
झारखंड में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर है. वहीं, कई जिलों में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जब बादल, बारिश के साथ तेज हवा चलने लगती है. बीते रविवार को रांची समेत कुछ और जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी. वहीं रांची मौसम विभाग केंद्र ने 23 मई को राज्य के कई जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. झारखंड की राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, लोहरदगा में देखने को मिलेगी.

केरल में बारिश को लेकर अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में आज यानी 22 मई को अत्यधिक बारिश को लेकर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने दिन में पथानामथिट्टा, इडुक्की और कोट्टायम जिलों के लिए रेड अलर्ट वापस ले लिया था, लेकिन मौसम के और खराब होने के पूर्वानुमान के कारण फिर नई चेतावनी जारी की. आईएमडी ने राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जहां बहुत बारिश हो रही है. राज्य के छह उत्तरी जिलों पलक्कड़, कोझिकोड, कन्नूर, मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेजर के मुताबिक केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, लक्षद्वीप उत्तराखंड और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: Today News Wrap: प्रियंका गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गज आज झारखंड में करेंगे प्रचार, पीएम मोदी की दिल्ली में रैली, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन