मकर संक्रांति तक शहनाई पर ब्रेक, साल 2024 में 68 दिन बजेगा बैंड बाजा, जानें किस माह में कितना विवाह मुहूर्त
Vivah Muhurat 2024: नए साल 2024 के पहले माह जनवरी में विवाह के लिए 11 दिन शुभ हैं. फरवरी 2024 में सबसे अधिक 17 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते है कि जनवरी से दिसंबर तक विवाह के लिए कुल कितने शुभ मुहूर्त है.
Vivah Muhurat 2024: मकर संक्रांति तक शहनाई पर ब्रेक लग गया है, इस लिहाज से अब अगले 22 दिनों के बाद शहनाई बजेगी. चूंकि पिछले 16 दिसंबर से ही खरमास शुरू हो गया है, इसलिए विवाह मुहूर्त के लिए नए वर्ष 2024 के लग्न का इंतजार करना होगा. शास्त्रों के अनुसार इस दौरान शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नवीन कार्य वर्जित माने गये हैं, इसलिए 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी. नए वर्ष में कुल 68 लग्न हैं. पहला लग्न 16 जनवरी से शुरू हो रहा है. उसके बाद लगातार चार माह 25 अप्रैल तक लग्न रहेगा. इस बीच कुल 44 लग्न हैं.
मई व जून में इस बार लग्न नहीं है. इसलिए ज्यादातर शादियां अप्रैल तक ही होंगी. वहीं, जुलाई में केवल आठ लग्न हैं. उसके बाद तीन माह गैप के बाद नवंबर व दिसंबर में लग्न है. इस बार नवंबर-दिसंबर में कुल 16 लग्न है. बता दें कि 16 दिसंबर से खरमास प्रारंभ हुआ जो 15 जनवरी तक खरमास रहेगा. इस बीच कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा. पुनः एक माह बाद जनवरी के लग्न का इंतजार करना पड़ेगा. हृषिकेश पंचांग के अनुसार 16 जनवरी से लेकर 25 अप्रैल तक कुल 44 लग्न हैं.
Also Read: Vivah Muhurat: साल 2024 में विवाह के लिए मिलेंगे 58 दिन, यहां जानें जनवरी से दिसंबर तक शुभ मुहूर्त की लिस्ट
15 जनवरी को मकर संक्रांति है, इस दिन पुण्य काल सुबह काल 07 बजकर 15 मिनट से लेकर संध्याकाल 05 बजकर 46 मिनट तक है. वहीं, महा पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 09 बजे तक है, इस दौरान पूजा, जप-तप और दान-पुण्य कर सकते हैं, इस साल मकर संक्रांति तिथि पर वरीयान योग का निर्माण हो रहा है, इस योग का निर्माण देर रात 11 बजकर 11 मिनट तक है. इसके साथ ही मकर संक्रांति पर रवि योग का भी निर्माण हो रहा है. रवि योग का निर्माण सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 07 मिनट है. इस योग में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है. इस दिन खरमास समाप्त हो जाएगा.
-
– जनवरी (11) लग्न मुहूर्त 16,17,18, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30, 31
-
– फरवरी (17) लग्न मुहूर्त 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 13, 14, 17, 18,19, 24, 25, 26, 27, 29
-
– मार्च (09) लग्न मुहूर्त 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7,11,12
-
– अप्रैल (07) लग्न मुहूर्त 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25
-
– जुलाई (08) लग्न मुहूर्त 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16
-
– नवंबर (07) लग्न मुहूर्त 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26
-
– दिसंबर (09) लग्न मुहूर्त 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 15
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










