धनबाद : न्यू मधुबन कोलवाशरी प्रबंधन की वादाखिलाफी से ग्रामीणों में आक्रोश

Published at :08 Feb 2024 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : न्यू मधुबन कोलवाशरी प्रबंधन की वादाखिलाफी से ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा हटाये गये पांच मजदूरों को फिर से काम पर रखने के अलावा अन्य बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पर पीओ राजेश कुमार ने मंगलवार की शाम आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार को प्रबंधन ने वार्ता नहीं की.

विज्ञापन

बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की न्यू मधुबन कोलवाशरी में प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में खानुडीह के ग्रामीणों का चक्का जाम आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन जारी रहा. इस दौरान वाशरी का संचालन कर रही चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कस लिमिटेड कंपनी के कर्मियों व आंदोलनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. आंदोलन के कारण मजदूरों को वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने मेन गेट पर ताला जड़ कर कांग्रेस व झामुमो पार्टी का झंडा लगा दिया था.

आंदोलन से काम ठप : आंदोलन के कारण न्यू मधुबन कोल वाशरी में दो दिनों से काम ठप है. चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कस के प्रबंधन ने ऑफिस बंद दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा हटाये गये पांच मजदूरों को फिर से काम पर रखने के अलावा अन्य बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पर पीओ राजेश कुमार ने मंगलवार की शाम आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार को प्रबंधन ने वार्ता नहीं की. इसके कारण दूसरे दिन वाशरी का चक्का जाम करना पड़ा. मौके पर पिंकू पांडेय, शंकर महतो, अंजन पांडेय, सुरेश महतो, राजेश महतो, कुलदीप मांझी, अमृत मांझी, बिरबल मांझी, गोविन्द मांझी, आकाश हाड़ी, गौतम रविदास आदि थे.

पीओ ने की थाने में शिकायत

न्यू मधुबन कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार ने ग्रामीण गोपाल महतो, पिंकू पांडेय, शंकर महतो, अंजन पांडेय, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित अन्य 25-30 अन्य के खिलाफ अनावश्यक रूप से सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मजदूरों को कार्य स्थल पर जाने से रोकने तथा काम बाधित करने का आरोप लगाते हुए बाघमारा थाना में शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है.

Also Read: धनबाद : पुलिस ने दौड़ा कर साइबर क्राइम में संलिप्त होमगार्ड को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola