Vicky Kaushal ने सलमान खान के सामने कैटरीना को किया था प्रपोज, कहा-मुझसे शादी करोगी

Vicky Kaushal Katrina Kiaf Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी सुर्खियों में है. वीडियो में विक्की सलमान खान के सामने कैट को प्रपोज कर रहे हैं.
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी इन-दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में रजवाड़ी अंदाज में सात फेरे लेंगे. उनकी शादी को लेकर वेडिंग वैन्यू पर सेक्योरिटी काफी टाइट है. आज से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे.
इसी बीच अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में विक्की कौशल कैटरीना कैफ को सलमान खान के सामने प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले से ही विक्की कैट को काफी पसंद करते थे. कैटरीना ने भी कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की के साथ काफी अच्छी लगेगी.
https://www.instagram.com/p/CV0Zj9UPO3L/
वहीं वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2019 के एक अवॉर्ड फंक्शन का है. जिसमें कैटराना कैफ और विक्की कौशल एक स्टेज शेयर करते दिख रहे हैं. वहीं सलमान खान नीचे ऑडियंस में बहन अर्पिता के साथ बैठे दिख रहे हैं. विक्की कैट को देख उनकी यादों में खो जाते है और कहते है कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हुं. आप किसी अच्छे विक्की कौशल को ढूंढ़कर शादी क्यों नहीं कर लेती है. जिसके बाद कैटरीना हंसने लगती है और कहती है, दोबारा मत बोलना.
आगे विक्की कौशल कहते हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है मुझे लगा आपका भी मन कर रहा होगा तो मैंने सोचा पूछ ही लूं. जिसपर कैट कहती है क्या? तब विक्की कौशल मौके का फायदा उटाते हुए कहते हैं-मुझसे शादी करोगी..? यह शुनकर सलमान खान बेहोश हो जाते है.
आपको बता दें कि, दोनों आगामी 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. वहीं सारे फंक्शन के लिए अलग से थीम डिसाइडेड है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दो तरह से शादी करेंगे. दोनों इंडियन ट्रेडिशनल और क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगी.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




