Varanasi News: मेनहोल में गिरा युवक, मौके पर पहुंची NDRF की टीम, राहत और बचाव कार्य जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2021 4:10 PM
मेनहोल में गिरे युवक को खबर लिखे जाने तक एनडीआरएफ और फायर बिग्रेड के जवान खोज नहीं पाए थे. मेनहोल में उतर कर अभी तक नवाब को खोजा जा रहा है.
Varanasi News: वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत लहुराबीर में मेनहोल में एक युवक गिर गया. गिरने वाला युवक बंगाल का निवासी है. उसका नाम नवाब है. नवाब के मेनहोल में गिरने पर साथ में काम रहे कर्मचारियों ने मेनहोल में रस्सी फेंक कर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी के टूट जाने पर नवाब फिर मेनहोल में गिर गया.

सूचना पाकर मौके पर एनडीआरएफ की टीम और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है. नवाब को मेनहोल से निकालने का प्रयास कर रही है.
Also Read: Varanasi News: आज से तीन दिन तक काशी विश्वनाथ का दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, जानिए वजह
वाराणसी में नगर निगम की लापरवाही ही कही जाएगी कि शहर में कई जगह मेनहोल के ढक्कन खुले रहते हैं. नगर निगम द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. मेनहोल में गिरे नवाब को खबर लिखे जाने तक एनडीआरएफ और फायर बिग्रेड के जवान खोज नहीं पाए थे. मेनहोल में उतर कर अभी तक नवाब को खोजा जा रहा है.
Also Read: Varanasi News: बाइक सवार लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीटा, चार हजार रुपए और मोबाइल लेकर फरारस्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि नवाब मेनहोल में बहाव से आगे जाकर अचेत हो गया होगा. नवाब की उम्र 20 साल है और वह बंगाल का रहने वाला है. नवाब के परिजनों की सूचना दे दी गई है.
(रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










